Monday, August 8, 2016

किसान विनोद सिंह केले की नर्सरी से 30 दिन मे कमाते है 5 लाख: Kisan Help Room



जहॉ एक तरफ हर कोई खेती को घाटे का सौदा बताता है। किसान भाई अधिक लागत लगाकर भी फसल से अच्छा लाभ नही ले पारहे है वही एक किसान केले की नर्सरी से महीने मे ही लाखो कमा रहा है। हम बात कर रहे हे किसान विनोद सिंह की।  
केले की नर्सरी का काम उत्तर प्रदेश के लखनऊ  इटौंजा, गोरखपुर के बाद अब कौशाम्बी में भी शुरू हो गया है। केले की नर्सरी से अच्छी कमाई को देखते हुए अब यहा के किसानो केले की नर्सरी ने अपनी ओर आकर्षित किया है। और यहा के कई किसान अब इसकी खेती करने लगे है।

ढाई लाख की नौकरी छोड कर शुरू की खेती, आज हे एक करोड का टर्न ओवर

केले की नर्सरी को तैयार करने में लगभग 25 से 30 दिन का समय लगता है, समय कम लगने के साथ-साथ इससे अच्छी कमाई की जा सकती है|
कौशाम्बी जिले से 25 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में पचामा नाम का एक गाँव है। इस गाँव के रहने वाले किसान विनोद सिंह (38 वर्ष) बताते हैं कि “2015 में मैंने केले की नर्सरी लगाना शुरू किया था। मुझे नर्सरी की खेती से अच्छा लाभ मिला। इस बार मैने 25-30 दिन में केले की नर्सरी से पांच लाख रुपए कमाए है।"
खेती एक घाटे का सौदा है ये समस्या हमारे यहां के हजारों किसानों की है। लेकिन विनोद ने इस समस्या को हल करने के लिए कई जगहो से खेती से सम्बंधित ट्रेनिंग ली और वर्ष 2010 से खेती करना शुरू किया।

शुरूआत मे उन्हे कई परेशानियो का सामना भी करना पडा लेकिन वो अपनी मेहनत और सूज बूझ से आगे बढते रहे।
खेती को सही ढंग से करने के लिए उन्हे तीन से चार साल का समय लगा और आज विनोद सिंह एक सफल किसान बनकर उभरे है।
विनोद सिंह अपनी नर्सरी के बारे मे बात करते हुए  बताते हैं कि 2015 से केले की नर्सरी करना मुझे समझ में आया। इस साल एक हजार स्क्वायर मीटर में केले की नर्सरी तैयार की। मई से जून के बीच नर्सरी तैयार हो जाती है। जुलाई से अगस्त तक के बीच में इसका पौधारोपण शुरू हो जाता है। एक बीघा में एक हजार पौधे लगते हैं। अगर किसानों को सही से ट्रेंनिग मिले तो आज भी खेती घाटे का सौदा नहीं हैं।
केले की नर्सरी लगाने की विधि
सबसे पहले पोली बैग लेते हैं, उसमे मिट्टी और गोबर की खाद आधी-आधी भर देते हैं। जून के पहले सप्ताह में पोलीबैग में मिट्टी और गोबर की खाद भरकर लाइन से क्रमबार रख देते हैं। इसके बाद इसकी सिचाईं कर देते हैं। बावस्टीन, एनपीके19, का समय-समय पर छिड़काव करते रहते हैं।
केले की नर्सरी से मुनाफा
एक लाख पौधों की नर्सरी लगाने में 9-10 लाख रुपए खर्च हो जाते हैं। एक पौधा 15 रुपए का बिकता है। 25-30 दिनों में नर्सरी से लागत निकाल कर पांच लाख रुपए आसानी से बचाए जा सकते हैं।


आलू की वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती कैसे करे? Kisan Help Room

गाजर(carrot) की उन्नत खेती कैसे करे?

Share:

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Powered by Blogger.

Featured Post

जैविक खेती आसान और सुरक्षित। किसानों की बढ़ेगी आय।

जैविक खेती जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हमारा प्रमुख उद्दश्य है जहर मुक्त भोजन और किसानो की आय मे व्रद्धि। जैसा कि हमारे सभी...